उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने लगे हैं। दून में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। जिससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज चोटियों पर हल्के हिमपात के आसार जताए हैं। आसपास के क्षेत्र में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे पारे में गिरावट आने के आसार हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी। जिसके बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने लगा। बादलों की आंख-मिचौनी के साथ हल्की हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। दून में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं।
You may also like
-
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
-
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
-
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
-
कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर
-
Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और खास बातें