मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत पाने पहुंचे पर्यटक, वीकेंड पर बढ़ी चहल-पहल![]()
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है. प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. वहीं आज प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. वहीं राजधानी देहरादून और मसूरी में मौसम का तल्ख मिजाज रहा. यहां कई देर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. सुबह से ही आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में हुई हल्की बारिश ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया. ठंडी हवाओं और फुहारों के बीच मसूरी का मौसम एक बार फिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. जहां एक ओर देहरादून, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं मसूरी का ठंडा और खुशनुमा मौसम पर्यटकों को राहत दे रहा है.
You may also like
-
Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide और Z Flip 8 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
-
सरकार का बड़ा आदेश, 90 दिनों तक ये लोग नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल और डीजल, जानें क्यों
-
केतन लाल हत्याकांड: कांग्रेसियों ने परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, धामी सरकार पर साधा निशाना
-
व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का खुलासा न होने से ग्रामीण खफा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
-
उत्तराखंड के बॉक्सिंग टैलेंट पर मैरी कॉम की नजर, युवा खिलाड़ियों को मिलेंगे बेहतर विकल्प