प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज बुधवार को राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में योग नीति के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। बैठक में सहकारिता, उच्च शिक्षा, राजस्व, वित्त, कार्मिक समेत कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सहकारिता विभाग सहकारी समितियों की नियमावली का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत हो सकता है। इस प्रस्ताव के तहत सहकारी समितियों के निष्क्रिय सदस्यों को भी वोट देने का अधिकार मिल जाएगा। निकायों में ओबीसी आरक्षण को लेकर अध्यादेश को राजभवन की मंजूरी के बाद अब इसकी नियमावली तैयार होनी है। कैबिनेट बैठक में नियमावली का प्रस्ताव चर्चा के लाया जा सकता है।
You may also like
-
Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी
-
विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल
-
वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे
-
श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए
-
फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट की हुई पहचान, क्रैश कराने के थे खौफनाक मंसूबे