बजट 2024 पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे राज्य से विशेष लगाव है। नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर बजट में हमारे जैसे राज्यों, खासकर उत्तराखंड को सौगात मिलती रही है। यह बजट उस विकसित भारत की झलक दिखाएगा जिसे 2047 तक बनाने का संकल्प लिया गया है। केंद्रीय बजट 2024-25 में भी उत्तराखंड में बादल फटने और व्यापक भूस्खलन के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए भी सहायता का ऐलान हुआ है। बजट 2024 में उत्तराखंड में बादल फटने और व्यापक भूस्खलन के कारण जो हानि हुई है उसके लिए राज्य को सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का जताया आभार
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखण्ड में दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए स्पेशल सहायता पैकेज देने की घोषणा करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।
You may also like
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य
-
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा