भीमताल (नैनीताल) में हुई बस दुर्घटना में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अपर सचिव परिवहन/उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार जोशी ने नैनीताल-काठगोदाम की मंडल प्रबंधक (संचालन) पूजा जोशी को निलंबित कर दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बावजूद न तो मंडल प्रबंधक दुर्घटनास्थल पर गईं और न ही उच्चाधिकारियों के फोन उठाए। पूजा जोशी को अधिकारी सेवा नियमावली के विपरीत कृत्य करने और दायित्वों का उचित निर्वहन न करने पर आरोप-पत्र भी दिया गया है और उन्हें परिवहन निगम मुख्यालय देहरादून में संबद्ध कर दिया गया है।
भीमताल में खाई में गिरी थी बस, पांच की मौत
उत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी डिपो की बस (यूके07-पीए-2822) बुधवार को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओरआते हुए भीमताल में खाई में गिर गई थी। जिसमें चार यात्रियों की मृत्यु हो गई थी और चालक व परिचालक समेत 27 यात्री घायल हो गए थे। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह एक और यात्री की मृत्यु हो गई। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना की मुख्य वजह बस का तेज गति में होना और एक मोड पर कार को बचाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। वहीं, परिवहन निगम पर आयु-सीमा सीमा पूरी कर चुकी बस को पर्वतीय मार्गों पर दौड़ाने का आरोप भी है।
सीएम धामी ने दिए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश
घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन को दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गुरुवार को प्रबंध निदेशक ने दुर्घटना में लापरवाही बरतने पर नैनीताल की मंडल प्रबंधक को निलंबित कर दिया।
निगम के लिए 500 नई बसों की मांग
पुरानी बसों के कारण हो रही दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र देकर पर्वतीय मार्गों के लिए 500 अत्याधुनिक नई बसों की खरीद की मांग की है। परिषद के उप-महामंत्री विपिन बिजल्वाण ने बताया कि नई बसों के संचालन से यात्रियों को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा व पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के साथ ही पर्यटन के बेहतर अवसर भी मिलेंगे।
You may also like
-
हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
-
U19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उत्तराखंड ने असम को 255 रन से रौंदा, लड़कियों ने बिहार को 71 रन से दी शिकस्त
-
राजनीतिक मंत्र सीखेंगे भाजपा के चुनावी सिपहसालार, दिग्गजों का विधानसभाओं तक पहुंचेगा संदेश
-
उत्तराखंड को जल्द मिलेगी 3,704 करोड़ की 528 नई सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण इलाकों को जोड़ेंगी 2,850 किमी रोड
-
INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, राजीव चौक समेत दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद