दून पुलिस ने हाई प्रोफाइल ड्रग्स लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड (एलएसडी) के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से बरामद ड्रग्स 2058 ब्लाट्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दून पुलिस ने कोबरा समूह के तीन आरोपितों जिसमें एक विदेशी महिला भी शामिल थी, को गिरफ्तार किया था। 28 अप्रैल को प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा समूह के सदस्य हाई प्रोफाइल ड्रग्स एलएसडी सप्लाई करने जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने टीम के साथ बिधौली रोड से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रजत भाटिया व शिवम अरोड़ा दोनों निवासी हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, यूपी और कृष गिरोटी निवासी ईदगाह चकराता रोड कैंट के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित विभिन्न संस्थानों के छात्र हैं, और ड्रग्स छात्रों व पार्टियों में सप्लाई करते थे।
You may also like
-
साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात
-
26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां
-
उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस
-
उत्तराखंड में 26 साल बाद भी नहीं बदले हालात! सैकड़ों गांव हो चुके खाली, डरावने हैं पलायन के आंकड़े
-
‘कांग्रेस सत्ता में आई तो गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी’, शहीद स्मारक से गणेश गोदियाल का बड़ा बयान