उर्स में युवती से छेड़छाड़ और उसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, पुलिस जांच कर रही है
रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में उर्स के दौरान युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. कुछ ही देर में दोनों गुटों में मारपीट होने लगी. इसी बीच किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया गया है कि काफी देर तक दोनों गुटों में लात-घूंसे चलते रहे, फिलहाल पुलिस पूरे मामले जांच में जुटी हुई है.
पिरान कलियर उर्स में छेड़छाड़ के बाद मारपीट: पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले में 26 अगस्त बुधवार को बड़ी रोशनी के मौके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे और मारपीट होने लगी. मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं उर्स/मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.
मनचले ने उर्स में आई युवती को छेड़ा: बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अब्दाल साहब रोड की तरफ का है. वहां पर एक युवती के साथ कथित तौर पर एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ की है. वहीं, युवती के साथ मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो मामला कहासुनी तक पहुंच गया. इसके बाद ये कहासुनी विवाद में बदल गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े और मौके पर जमकर मारपीट हुई.
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल: काफी देर तक लात-घूंसे चलते रहे. इस दौरान किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा शुरू हो गई है. उर्स के चलते पिरान कलियर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने और चप्पे-चप्पे पर निगरानी के दावों के बीच मेले में इस तरह खुलेआम मारपीट होना पुलिस व्यवस्था के लिए चुनौती माना जा रहा है. हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
You may also like
-
बदरीनाथ एनएच के शराब ठेके पर खूनी विवाद, स्थानीय निवासी पर जानलेवा हमला, धरने पर बैठीं महिलाएं
-
पिथौरागढ़ में बाढ़ में बहा 170 फीट लंबा बैली ब्रिज, चीन सीमा से संपर्क कटा, धारचूला-तवाघाट-गुंजी मार्ग बंद किया गया
-
हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, पूर्व पीए के ठिकानों से नकदी-ज्वेलरी बरामदगी के बाद लिया फैसला
-
3.5 लाख खिलाड़ियों का डाटा चोरी मामला, खेल विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा, सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने लगाया ये आरोप
-
14 या 15 सितंबर? कब है गणेश चतुर्थी? जानें मूर्ति स्थापना का सबसे सटीक और शुभ मुहूर्त