मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे एक व्यक्ति ने त्रिवेणी घाट रोड पर जमकर बवाल किया। युवक अचानक मार्ग से गुजर रही विधायक की कार की छत पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। इससे आस-पास के लोगों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इससे घाट रोड पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल स्थिति को संभाला। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि घटना सुबह करीब नौ बजे की है। बताया कि कार पर चढ़ने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस युवक के माता-पिता उसे त्रिवेणी घाट चौकी में दो बार ला चुके हैं। उनका कहना है कि यह घरवालों की पिटाई भी करता है।
कार में मौजूद नहीं थे विधायक
कुछ दिन से यह आक्रामक स्वभाव में व्यवहार कर रहा है। इसे देहरादून भी उपचार के लिए ले जाया गया था, लेकिन वह भागकर वापस आ गया। बताया कि यह युवक चंद्रभागा ऋषिकेश में रहता है। कोतवाल ने बताया कि घटना के समय कार में विधायक मौजूद नहीं थे। मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे एक व्यक्ति ने त्रिवेणी घाट रोड पर जमकर बवाल किया। युवक अचानक मार्ग से गुजर रही विधायक की कार की छत पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। इससे आस-पास के लोगों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इससे घाट रोड पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल स्थिति को संभाला। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि घटना सुबह करीब नौ बजे की है। बताया कि कार पर चढ़ने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस युवक के माता-पिता उसे त्रिवेणी घाट चौकी में दो बार ला चुके हैं। उनका कहना है कि यह घरवालों की पिटाई भी करता है।
कार में मौजूद नहीं थे विधायक
कुछ दिन से यह आक्रामक स्वभाव में व्यवहार कर रहा है। इसे देहरादून भी उपचार के लिए ले जाया गया था, लेकिन वह भागकर वापस आ गया। बताया कि यह युवक चंद्रभागा ऋषिकेश में रहता है। कोतवाल ने बताया कि घटना के समय कार में विधायक मौजूद नहीं थे।
You may also like
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य
-
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा